झारखंड : शिक्षा मंत्री के एलान से राज्य के नागरिक गदगद

 

  • झारखंड में मैट्रिक और इंटर के टॉपर को मिलेंगे 3 लाख रुपये, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड के मैट्रिक और इंटर के डॉक्टरों को सरकार 3-3 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड देगी। इसके साथ ही दूसरा स्थान हासिल करने वाले को दो-दो लाख और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को एक-एक लाख रुपये कैश अवार्ड दिये  जायेंगे। इसकी घोषणा खुद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने की है।

पहले भी टॉपरों को किया जाता रहा है सम्मानित : बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल सीबीएसई और आईसीएसई में राज्य में टॉप थ्री में आने वाले सभी छात्र इससे लाभान्वित होंगे। कैबिनेट से इसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही यह योजना साल 2022 के टॉपरों के साथ लागू होगी। पूर्व में मैट्रिक के टॉपरों को क्रमशः एक लाख और 50 हजार दिये जाते थे।

प्रतिस्पर्धा का बनेगा माहौल : वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया कि सरकार विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। इसी के तहत टॉपरों के लिए इनाम की राशि बढ़ायी गयी है। इससे प्रतिस्पर्धा का भी माहौल बनेगा।

मैट्रिक-इंटर परीक्षा में 8 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल : वहीं बता दें कि इस साल की मैट्रिक-इंटर परीक्षा में लगभग 8 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख और इंटर में 3.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गयी है। वहीं जैक ने परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है।

14 मार्च से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा : इस साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरु होने वाली है। 14 मार्च से शुरू होकर मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल और इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी। सभी मैट्रिक के परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड 28 जनवरी और इंटर के परीक्षार्थियों को 30 जनवरी को जारी हो गया। परीक्षा का रिजल्ट 15 जून तक जारी कर दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse