एबीएन सेंट्रल डेस्क। भूकंप से तबाही की मार झेल रहे तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये। शनिवार को मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय भू-मध्यसागरीय सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। ताजा भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि तुर्किये और सीरिया में बीते दिनों आये भूकंप से मरने वालों का आकंडा 45000 पार कर गया है। अकेले तुर्किये में करीब 2,64,000 अपार्टमेंट जमींदोज हो चुके हैं। इनमें रहने वाले लाखों लोगों में से तमाम लोग गये हैं या घायल हैं या फिर लापता हैं। लाखों लोगों की जान तो बच गयी है लेकिन उनका सब कुछ खत्म हो गया है। वे बेघरवार होकर भीषण ठंड में मामूली सुविधाओं के सहारे दिन काट रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse