कृषि बाजार शुल्क के खिलाफ व्यवसायियों की बेमियादी हड़ताल खत्म

 

  • झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने की घोषणा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कृषि बाजार शुल्क के विरोध में चल रहे हड़ताल को खत्म कर दिया है। चेंबर कार्यालय में शनिवार देर शाम प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की गयी। चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त किया है।

 व्यापारियों के द्वारा जारी हड़ताल की वजह से राज्य में उहापोह की स्थिति हो गयी थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को बैठक हुई थी। जिसके बाद झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक हुई है, जिसमें हड़ताल खत्म करने के फैसले पर सहमति बनी। चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि हमने सरकार के समक्ष इस विधेयक को लेकर विस्तार से बातें रखी हैं। जिसमें मुख्य चिंता इस बात पर व्यक्त की गयी कि विधेयक के लागू होने से झारखंड में विकसित हो रहे कृषि कार्य, कृषि आधारित उद्योग एवं व्यापार प्रभावित होंगे। 

इसके अलावे इस विधेयक के लागू होने के बाद भ्रष्टाचार का बोलबाला हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से कृषि बाजार शुल्क शून्य करने की मांग की है। जिस पर कृषि मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि चेंबर की मांगों पर सरकार विचार करेगी। 

नियमावली बनाते वक्त चेंबर की सहमति सरकार के द्वारा ली जायेगी और राइस मिल्स और इससे जुड़े कारोबारियों पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े इसका ध्यान रखा जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse