भारत बनेगा दूरसंचार प्रौद्योगिकी का प्रमुख निर्यातक

 

  • 4जी-5जी पर केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दूरसंचार प्रौद्योगकी के क्षेत्र में भारत लगातार बेहतर हो रहा है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि कहा कि अपनी स्वदेशी 4जी/5जी तकनीक से अपनी ताकत साबित कर दी है। इतना ही नहीं, आने वाले तीन सालों में भारत दुनिया के लिए दूरसंचार प्रौद्योगिकी का प्रमुख निर्यातक बन जायेगा। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने रेलवे को लेकर भी बड़ा बयान दिया। अश्विनी वैष्णव  ने कहा कि रेलवे के निजीकरण की कोई योजना नहीं है।  

सबसे तेज गति से हो रहा 5जी सुविधा का प्रसार : केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 5जी सेवाओं की शुरुआत देश में एक अक्टूबर, 2022 को हुई थी। इसके 100 दिन के भीचर 200 से ज्यादा शहरों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। इस रफ्तार से 5जी के प्रसार से लिए दुनियाभर के कई लोगों ने  प्रशंसा भी की है। इतना ही नहीं, कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे दुनिया में 5जी का सबसे तेज प्रसार बताया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse