इचाक : जीपीडीपी वार्षिक कार्य योजना को लेकर 17 से 23 फरवरी तक अलौंजा खुर्द पंचायत में होगी ग्रामसभा

 

टीम एबीएन, इचाक। इचाक प्रखंड के अलौंजा खुर्ल पंचायत अन्तर्गत 17 से 23 फरवरी तक की जायेगी ग्राम सभा। उक्त बातें पंचायत के मुखिया सकेंद्र मेहता ने बताये। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी से 23 फरवरी तक ग्राम सभा अयोजित किया जायेगा। जिन लोगों को ग्राम सभा में योजना को चढ़ाना हो वैसे व्यक्ति इस ग्राम सभा में आकर योजना जरूर चढ़ा ले। 

पंचायत सेवक मनोज कुमार दुबे ने पंचायत के लोगों से अपील किया की ग्राम सभा में 14वीं वित, 15वीं वित, मनरेगा और आवास आदि चीजों को ग्राम सभा में चढ़ा ले। संबंधित जानकारी देते हुए रोजगार सेवक विनय रजक ने बताया की योजना जैसे कूप, डोभा, टीसीबी, मेढबंदी, नाली, गली, चबूतरा, पीसीसी  रोड, चापाकाल, कूप रिपेयर, गाय बकरी सेड, छठ घाट, समशान घाट, आदि योजना ग्राम सभा में आकर चढ़ा ले। बीएफट रीतलाल मेहता ने बताया की ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना भी चढ़ेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse