एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस लीग की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। पहला मैच अहमदबाद में मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस, मौजूदा उपविजेता राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है।
वहीं ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस को रखा गया है। आईपीएल-2023 के लीग चरण में कुल 70 मैच खेले जायेंगे। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच खेले जायेंगे और फिर फाइनल खेला जायेगा। लीग दौर में कुल 18 डबल हैडर होंगे। फाइनल मैच 28 मई को खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse