एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद नंबर -1 हो गई है। उसने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान से ऑस्ट्रेलिया को हटा दिया है। अब भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पर पहुंच गया है।
वह टी20 और वनडे में पहले से ही शीर्ष पर है। भारतीय टीम पहली बार तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में शीर्ष पर पहुंची है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 2014 में एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर थी।
ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम के 115 अंक हो गये। वह दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से चार अंक आगे हो गया है। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। उसके 106 अंक हैं। इंग्लैंड के पास 16 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में अपनी रैंकिंग को सुधार करने का मौका होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse