लोहरदगा : महाशिवरात्रि और सालाना उर्स को लेकर निकला फ्लैग मार्च

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। महाशिवरात्रि व बाबा दुखन शाह के सालाना उर्स को लेकर बुधवार की शाम नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की अगुवाई एसडीओ अरविंद कुमार लाल व एसडीपीओ बी एन सिंह कर रहे थे। 

थाना टोली से फ्लैग मार्च प्रारंभ हुआ जो मुख्य पथ, अमला टोली, पावरगंज चौक, न्यू रोड, वीर शिवाजी चौक, अंजुमन मुहल्ला, एमजी रोड होते हुए वापस थाना टोली पहुंचकर समाप्त हो गया। मौके पर एसडीओ व एसडीपीओ ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। 

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शरारती तत्वों पर नजर बनाये रखें। किसी भी प्रकार की अस्वाभाविक बात होने पर बिना समय गंवाये प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा है कि जिलेवासी उर्स और महाशिवरात्रि का त्यौहार हर्ष, उत्साह और सद्भावना के साथ मनायें। मौके पर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse