टीम एबीएन, लोहरदगा। बाबा दुखन शाह के सालाना उर्स के मौके पर बुधवार को जामा मस्जिद परिसर में नातिया व केरात का इनामी मुकाबला का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अंजुमन के सदर हाजी अफसर कुरेशी, सेक्रेटरी सफदर आलम व नाजिम ए आला हाजी अब्दुल जब्बार उपस्थित रहे।
मौके पर दर्जनों मदरसों के बच्चों ने इनामी नातिया व केरात प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं की आगत अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के नात शरीफ में प्रथम मो इबरार रजा, मदरसा दारुल उलूम मरकजी अली नगर कुटमु, द्वितीय मोहम्मद फैज रजा मदरसा कुरैशिया लोहरदगा, तृतीय मोहम्मद हस्सान रजा रांची केरत में प्रथम मोहम्मद साहिल मदरसा रजा मुस्तफा न्यू रोड लोहरदगा, द्वितीय मंसूर आलम मदरसा बाबा दुखन शाह लोहरदगा, तृतीय मोहम्मद नोमान, मदरसा अशराफुल उलूम बाला टोली लोहरदगा रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका खालिद रजा, कारी फारुख रजवी, दिलशान रजा तैगी, अब्दुल सलाम कौशर, कारी तजामुल, शमीम रिजवी, कलाम तैगी, सगीर अंसारी लुकमान अंसारी, आजम अंसारी, शाहनवाज आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse