लोहरदगा : सालाना उर्स पर लगा भव्य मेला

 

  • थाना प्रभारी अनिल उरांव, अंजुमन के सदर हाजी अफसर कुरेशी व नाजिम ए आला हाजी अब्दुल जब्बार ने किया मेले का उदघाटन

टीम एबीएन, लोहरदगा। बाबा दुखन शाह के सालाना उर्स के मौके पर बड़ा तालाब के समीप भव्य मेले का आयोजन किया गया है। बुधवार को सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, अंजुमन इस्लामिया के सदर अफसर कुरेशी व नाजिम ए आला हाजी अब्दुल जब्बार ने संयुक्त रूप से मेले का उदघाटन किया।

 मौके पर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि जिलेवासी आपसी सौहार्द व सद्भावना के साथ उर्स में शामिल होते हुए शांति बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। वही हाजी अफसर कुरैशी ने कहा कि लॉकडाउन के पश्चात इस वर्ष भव्य तरीके से उर्स का आयोजन किया जा रहा है। उर्स का उत्साह चरम पर है। उर्स को ले भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न तरह के झूलों के साथ-साथ मौत का कुआं भी लगाया गया है, साथ ही विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजाई है। 

उन्होंने बताया कि 16 और 17 फरवरी को मजार पर चादरपोशी के साथ उर्स में भीड़ उमड़नी सुरु हो जायेगी। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे लोग वह अकीदतमंद बाबा दुखन शाह के मजार पर चादर पोशी करेंगे वहीं देर रात कव्वाली प्रोग्राम का भी आयोजन किया जायेगा। उदघाटन के अवसर पर  मेला प्रभारी आफताब आलम छोटू, राजा अंसारी, छोटू कुरैशी आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse