कोडरमा : डकैती गिरोह के गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार

 

  • लूट के पैसे को जमीन में करते थे निवेश

टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को एक घर में हुई डकैती की घटना के गैंग लीडर समेत 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर बुधवार को जयनगर थाना परिसर में माइका अंचल निरीक्षक अजय कुमार सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर घटना  की जानकारी दी गई।

 प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को जयनगर थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल विनोद पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस घटना में शामिल अन्य अपराधी लगातार पुलिस से छिपते हुए चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधिमाटी में इतवारी यादव के मकान में छापेमारी कर इस गैंग के लीडर सुदेश पासवान उर्फ बाबू पासवान उर्फ बाबू राम उम्र 42 वर्ष पिता लखन लाल पासवान डोमचांच थाना क्षेत्र के शिवसागर निवासी, नसीम अंसारी उम्र 32 वर्ष पिता अकबर अंसारी डोमचांच थाना क्षेत्र के समसीहारिया निवासी, विक्की साव उर्फ मधु गुप्ता पिता दशरथ साव उम्र 23 वर्ष गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी निवासी एवं मोनू वर्मा उम्र 26 वर्ष पिता अंगनु महतो गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ निवासी को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उनके द्वारा कोडरमा एवं गिरिडीह जिले में विभिन्न इलाकों में लूटपाट और डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। अभियुक्तों ने बताया कि लूट गए पैसे को उन लोगों के द्वारा जमीन खरीदने में निवेश किया जाता है। वही पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्त पूर्व में भी लूट एवं डकैती के कई कांडों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन छोटा मोबाइल, बिना नंबर का एक टीवीएस कंपनी का अपाची मोटरसाइकिल समेत 8 हजार नगद भी बरामद किया है।

 मौके पर जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा, नवलशाही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, कुमार शिवम समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse