एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज के नौवें संस्करण के लॉन्च की घोषणा की। सिंह ने येलहंका में चंदन सिंह वायु सेना कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक रक्षा नवाचार कार्यक्रम मंथन 2023 का उद्घाटन करने के बाद इस बात की घोषणा की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने आईडेक्स स्टार्ट-अप्स की जमकर तारीफ की और बताया कैसे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने आईडेक्स स्टार्ट-अप्स और एमएसएमईएस से खरीद के लिए एक सरल और फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया को भी मंजूरी दे दी है। सिंह ने कहा कि आईडीईएक्स ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के रास्ते खोल दिए हैं।
बता दें कि डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज को पहली बार 2018 में डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के सहयोग से रक्षा मंत्रालय की इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस योजना के लिए लॉन्च किया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse