बीआईटी मेसरा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

 

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा व लालपुर सेंटर के विद्यार्थियों की सोसायटी बटेक्सल के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज हो गया। कार्यक्रम दो भागों में आयोजित किया गया था। प्रथम भाग कम्प्यूटर आधारित कोडिड से संबंधित था, तो दूसरा भाग घरेलू कचड़े या फिर बेकार साबित हो गयी उन वस्तुओं को पुनः साज सज्जा के लिए तैयार करना था। इसके लिए प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दिल जीत लिया। इसके लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। 

पुरस्कृत करते हुए केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने होनहार प्रतिभा को उत्साहित करते हुए कहा कि आज के युवाओं की प्रतिभाओं को अगर प्रोत्साहित किया जाये, तो हम कचड़े का भी उपयोग घर और समाज को सुंदर बनाने में कर सकते हैं। प्रथम पुरस्कार विजेता ऋषि बोस और शेखर कुमार दूसरा पुरस्कार अरुणिमा और तियारा को तृतीय स्थान के लिए प्राची कुमारी को मिला।

कम्प्यूटर आधारित कार्यक्रम में प्रथम स्थान अदिति राव वर्मा, तेजल राज को मिला इनको पुरस्कृत डॉ आशुतोष मिश्रा और डॉ अनीश हैदर ने प्रदान किया। इस आयोजन में सोयायटी की अध्यक्ष भब्या रंजन ने किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में इन ऊर्जावान सदस्यों की भागीदारी रही : अभिकल्प, ऋषि कुमार, लक्ष्य, हर्ष, ऋषि चरण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse