टीम एबीएन, लोहरदगा। मंगलवार की शाम 6.30 बजे कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 विधेयक के विरोध में लोहरदगा जिले के खद्यान व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार को यह संकेत दे दिया कि काले कानून को हर हाल में वायस लेना होगा, नहीं तो इस बार व्यापारी पूरी तरह उलगुलान के मूड में है। व्यापारी वर्ग यह तय कर लिया है कि इसबार की लड़ाई आर पार की है और जबतक व्यापारी विजय नहीं होंगे तबतक व्यापारी शांतचित नहीं बैठेंगे। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि इस जोर जुर्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।
मशाल जुलूस का नेतृत्व लोहरदगा चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा किया गया जबकि चैम्बर वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय कांस्यकार, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, कार्यकरिणी सदस्य चन्दन गोयल, लोकेश प्रसाद व्यापारी सचिन सिंघानिया, मनीष कुमार अग्रवाल गुड्डू, भोला अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गुणा साहू, आशीष कुमार मित्तल, कुशल कुमार मित्तल, लव कुश अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, भोला प्रसाद, कन्हैयालाल, पंकज अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, फैज मोहम्मद, बबलू खान सौरभ कुमार इत्यादि शामिल रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse