टीम एबीएन, रांची। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग में पुलवामा आंतकी हमले में शहीद 40 जवानों की चौथी बरसी पर उन्हें याद किया गया। मौके पर खोरठा विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष ओहदर अनाम ने शहीदों के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद खोरठा विभाग और शिक्षा विभाग के छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रांगण में उपस्थित सीआईएसफ के जवानों ने पुष्पांजलि की। खोरठा विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम ने छात्रों से कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में आंतकी हमला हुआ था।
इस हमले ने भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। ये जवान शहीद होकर भी हम भारतीयों के दिलों में जिंदा हैं। जिनका बलिदान इतिहास के पन्नों में अमिट है। आज का दिन ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है।
इस पुष्पांजलि सभा में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ अंजू, प्राध्यापक उमेश कुमार, राकेश रंजन, अमरेश पांडे, अर्चना, लॉव विभाग के कुमुद रंजन, अनिल केशरी, राहुल मंडल आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse