पलामू : मोहम्मदगंज में नक्सलियों ने थर्ड रेल लाइन टनल निर्माण स्थल पर वाहन फूंके

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। एक बार फिर से जिला के मोहम्मदगंज में नक्सलियों का उत्पात देखा गया। सोमवार देर रात यहां स्थित थर्ड रेल लाइन टनल निर्माण स्थल पर कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वहां खड़ी बोलेरो को जला दिया। इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

मोहम्मदगंज में थर्ड रेल लाइन टनल निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने वाहनों को फूंका और कर्मियों से बदसलूकी की। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पूर्व मध्य रेल के सोननगर-गढ़वा रोड रेल खंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास भीम चूल्हा टनल निर्माण स्थल पर सोमवार की रात नक्सलियों का एक दस्ता वहां पहुंचा और उत्पात मचाया। हथियार से लैस नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और फायरिंग की। इसके अलावा वहां पर खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse