खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में डिग्री और मॉडल कॉलेज का उदघाटन करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन

 

टीम एबीएन, लातेहार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में हैं, मंगलवार को जिला स्टेडियम में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इससे पहले सोमवार शाम लातेहार पहुंचकर सीएम ने स्कूल और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।

मंगलवार 14 फरवरी को लातेहार में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री सोमवार शाम ही लातेहार पहुंच गये। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के कारण जिला में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी है। इसके अलावा गाड़ियों के आवानगम में कई तब्दीलियां की गयी हैं। लातेहार मुख्य मार्ग से गुजरने वाली वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया है, जिसमें डाल्टनगंज रांची मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों को मेन रोड के बदले डायवर्सन रोड निर्धारित किया गया। रांची से पलामू जाने वाली बड़ी गाड़ियों को चंदवा से बालूमाथ होते हुए पांकी के रास्ते पलामू जा रहे। 

वहीं पलामू से रांची जाने वाले बड़े व्यवसायिक वाहनों को भी इसी रास्ते से चल रहे। दूसरी ओर छोटी गाड़ियों के लिए लातेहार के उदयपुरा से हेरहंज और मनिका से जा रहे।

लातेहार पहुंचकर हेलीपैड से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ निकले और प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के बालक छात्रावास पहुंचने पर छात्रों ने सीएम को उनके एक हाथ से बनायी एक तस्वीर उपहार स्वरूप दिया। छात्रावास में उत्पन्न समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही सुविधा मुहैया कराने का आश्वसन दिया।

मुख्यमंत्री ने लातेहार सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों से मिलकर व्यवस्था, भोजन और दवा की जानकारी ली। अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों के मानदेय की मांग को लेकर सीएम ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse