डब्ल्यूपीएल : मंधाना, गार्डनर और स्कीवर को मिले तीन करोड़ से ज्यादा

 

मुंबई में गयीं हरमनप्रीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में चल रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जायेगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जायेंगे। 

गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीमें नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपये मिले।

मंधाना पर हुई पैसों की बारिश : नीलामी में सबसे पहले भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत हुई। आरसीबी ने अंत में बाजी मारी।

एश्ले गार्डनर के लिए गुजरात ने खोला खजाना : गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को नीलामी में गार्डनर के लिए हराया।

स्कीवर को मुंबई और दीप्ति को यूपी ने खरीदा : इंग्लैंड की कप्तान नटाली स्कीवर को गार्डनर के बराबर पैसे मिले। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने खरीदा : स्मृति मंधाना को खरीदने से चूकने वाली मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीद लिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स को हराते हुए हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

हरमनप्रीत के बराबर बिकीं एक्लेस्टोन : इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को हरमनप्रीत कौर के बराबर पैसे मिले। एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

एलिस पैरी को आरसीबी ने खरीदा : ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीद लिया। एलिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली की टीम ने 1.60 करोड़ की बोली लगाकर अपना नाम वापस ले लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse