सुकमा : एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर सहित दो नक्सली सहयोगी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा क्षेत्र के तोण्डामरका इलाके से एक लाख के इनामी जनमिलिशिया कमाण्डर सहित 02 नक्सली सहयोगी विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किये गये हैं। इनामी नक्सली विगत सात वर्षो से नक्सल संगठन में रहा था, इनामी नक्सली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत कई घटनाओं शामिल रहा है।

रविवार को नवीन कैम्प तोण्डामरका से डीआरजी कोन्टा, डीआरजी ग्रेहाउण्स, एसटीएफ मिनपा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ, 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी गुण्डराज टेकरी व आसपास जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान गुण्डराज टेकरी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये जो पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते हुए देख कर भागने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

सुरक्षा बलों द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मड़कम कोसा, पिता मड़कम हिड़मा, पोलमपल्ली जनमिलिशिया कमाण्डर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम डब्बाकोन्टा थाना चिंतागुफा तथा मड़कम देवा, निवासी थाना दोरनापाल और माड़वी जोगा निवासी थाना एरार्बोर क्षेत्र जिला सुकमा का निवासी होना तथा प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कार्य करना बताया। 

मड़कम कोसा पर शासन की तरफ से एक लाख का इनाम घोषित है।सभी नक्सली आरोपित थाना चिंतागुफा क्षेत्र के अंतर्गत 14 मार्च 2022 को रसावांग नाला के पास करीगुण्डम रोड में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने की घटना में शामिल थे। घटना पर थाना चिंतागुफा में प्रकरण दर्ज है।

पकड़े गये आरोपितों की निशानदेही पर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे विस्फोटक सामग्री, कोर्डेक्स वायर 8-10 मीटर, तीन जिलेटिन रॉड, आठ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नक्सली काली वर्दी व अन्य सामग्री बरामद किया गया। तीनों आरोपितों को उक्त प्रकरण में रविवार को चिंतागुफा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक यादव ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse