टीम एबीएन, गुमला/ रांची। गुमला जिले से वन विभाग की लापरवाही सामने आई है जहां वन विभाग द्वारा पेड़ों की टहनियां काटने के दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पारा शिक्षक कृष्णा गोप के ऊपर गिर गई, जिससे वह हादसे में बाल-बाल बचे। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के करम टोली रोड स्थित का है।
यहां वन विभाग पेड़ों की टहनियां कटवा रहा है। इस दौरान सड़क पर किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। सड़क से गुजरते समय पेड़ की डाली अचानक बाइक सवार पारा शिक्षक कृष्णा गोप के ऊपर गिर गई, जिससे वह बाल-बाल बचे। उन्हें हल्की चोट आई है और जैकेट भी फट गया है जबकि हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
वहीं, सड़क पर डाली पड़े होने की वजह से घंटों आना-जाना बंद रहा। मामले में पीड़ित शिक्षक कृष्णा गोप का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण उनकी जान जाते-जाते बची गई, जिस तरह सड़क पर बिना बैरिकेडिंग के डाल काटी जा रही थी। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती थी। वहीं, घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस लापरवाही के लिए विभाग के लोगों को खूब खरी खोटी सुनाई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse