BCA 6 की टीम बनी बीआईटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता

 

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच बेहद रोमांचक मुकाबले में BCA 6 ने जीत लिया। इस प्रकार के प्रथम आयोजन में प्रतिभागियों और दर्शकों से भरी वॉलीबॉल मैदान में फाइनल मुकाबला के हीरो रहे BCA के कप्तान अभिषेक कुमार ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

उसके जवाब में विपक्षी टीम के तुषार केसरी ने भी निखिल कुमार के साथ मिलकर कड़े संघर्ष के बाद भी अपनी टीम ITS को जीत नहीं दिला सके। BCA के कप्तान अभिषेक कुमार को उसके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज प्रदान किया गया। ITS के उभरते हुए सितारे के रूप में तुषार कुमार को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से निदेशक डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बोलते हुए उन्होंने दोनों कप्तान उपविजेता टीम के कप्तान पृथ्वी कुमार और। विजेता टीम के कप्तान को उनके बेहतरीन अनुशासन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए ITs सोसाइटी को शुभकामनाएं दी। 

आज के फाइनल में डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ साबुनि बंदोपाध्याय, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संजय कुमार, डॉ एन के सिंह, श्री शांतनु सिन्हा, अजय कुमार, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ जलेश्वर भगत, अनामिका कुमारी, एलिस टोप्पो डॉ शिवा, डॉ सिबा मोइत्रा, मिनी दुबे, डॉ अनीश हैदर, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ पार्थ सारथी सहित बीआईटी परिवार के सभी सदस्यों की इस भागीदारी से यह आयोजन सफल हुआ। 
इस आयोजन को सफल बनाने में वॉलीबॉल फेडरेशन के श्री शेखर बोस, श्री निशि कांत पाठक श्री उत्तम राज मनीष तिग्गा, सतीश कुमार को बीआईटी परिवार ने धन्यवाद दिया।

आयोजन समिति के संयोजक डॉ संदीप शाहदेव डॉ आशुतोष मिश्र डॉ उमेश प्रशाद ने सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव व  श्री राणा मिश्रा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse