टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा के भंडरा प्रखंड लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सभागार में आयोजित चार दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का जायजा सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर ने लिया। एफएलएन विषयक प्रखंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने घंटे भर का समय दिया।
शिक्षकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि एफएलएन मिशन भारत सरकार के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मिशन है। इसका उद्देश्य तीन से नौ साल तक के बच्चों का समग्र विकास करना है। बच्चों के समग्र विकास के लिये यह प्रशिक्षण आवश्यक है। शिक्षक इसमें कोताही न बरतें।
स्कूलों में इसे लागू कर बच्चों का भविष्य संवारने का काम करें। इस दौरान प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह, अरुण कुमार दास, माधुरी बिमोला, गणेश चंद्र शुक्ला और प्रशिक्षण में शामिल 40 शिक्षक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse