आल इंडिया आइआइटी जी मेन-2023 में में 99.9527243 परसेंटाइल के साथ निशांत बने ब्रदर्स एकेडमी के बॉयज टॉपर

 

  • 99.5327911 परसेंटाइल हासिल कर पलक चौधरी बनी गर्ल्स टॉपर
  • ब्रदर्स एकेडमी के 412 छात्रों ने किया आइआइटी जी मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। ब्रदर्स एकेडमी के कुछ छात्र जिन्होंने उक्त परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, उनके नाम निम्नांकित हैं : निशांत कुमार, किसलय, पलक चौधरी , निशांत मौर्य, निश्चल कुमार साहू, इशिता बेदी, साकेत कश्यप, अक्षण सिंह, अर्नव प्रतिव, आरुषि शर्मा, प्रत्यूष अग्रवाल एवं अन्य।

छात्रों के झूमते समूह ने एक स्वर में अपनी सफलता का श्रेय एकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है। सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है। सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरिज बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है।

संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेंदु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने एकेडमी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्योंकि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है। सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है। निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत् परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम आशाजनक रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse