गढ़वा : फिरौती के लिए किया था दवा कारोबारी का अपहरण, छह गिरफ्तार

 

रांची। गढ़वा जिले के चिड़िया रोड स्थित एक मेडिकल शॉप से दवा कारोबारी का अपहरण कर लिया गया था। दवा कारोबारी का नाम आकाशदीप भारती है। इस घटना की जानकारी गढ़वा एसपी को कल शाम 3.30 बजे मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई। गढ़वा एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द दवा कारोबारी आकाशदीप को बरामद करने और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया और टीम ने दवा कारोबारी आकाशदीप को बरामद कर छह अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। आकाशदीप को चैनपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। अपहरणकर्ताओं को चैनपुर थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं में अंकुर मिश्रा, काशिफ रहीम, मोहम्मद जस्सी, मोहम्मद इम्तियाज, दिलशाद और मोहम्मद दिलफेकार शामिल हैं। पुलिस ने एक्सयूवी कार और स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद की है। इसके अलावा छह मोबाइल भी पुलिस ने जब्त की है। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को बताया है कि आकाशदीप भारती का अपहरण फिरौती के लिये किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse