टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित आईआईएम रांची में ह्यूमन कनेक्ट नामक प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। ह्यूमन कनेक्ट का उद्देश यह है कि बच्चे दूसरे को बिना जज किये हुए आपस में जुड़ पायेंगे व अपने भावना को और अच्छे से व्यक्त कर पायेंगे।
आईआईएम के प्रोफेसर तनुश्री दत्ता ने ABNNews24.com को बताया, ह्यूमन कनेक्ट के अंतर्गत कई सारे कार्यक्रम का आयोजन होना है। यह कार्यक्रम पूरी फरवरी चलेगी, जिसमें पौधारोपण से लेकर मेडिटेशन तक शामिल हैं। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में इस तरह की गतिविधि का संचालन अति आवश्यक है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse