एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में फूड प्वाइजनिंग के सेवन के कारण बीमार पड़ गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है। कुछ छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमें पता चला कि सुबह तड़के 2 बजे करीब 137 छात्रों में पेट दर्द, लूज मोशन, उल्टी की शिकायत की और इसके बाद उन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद सभी छात्रों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse