जी- 20 : बैठक के लिए सज रही राजधानी, जगमग दिखेगा शहर

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जी-20 शिखर एबीएन सेंट्रल डेस्क। सम्मेलन प्रस्तावित है। इसके लिए रांची में कुछ बैठकें होनी है। इसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। रांची नगर निगम पूरे शहर को चमकाने में लगा है। रोड से लेकर नाला-पार्क सभी को दुरुस्त किया जा रहा है।

वॉल पेंटिंग से लेकर डिवाइडर भी चमकाये जा रहे हैं। अब नगर निगम क्षेत्र के सभी खंभे पेंट कर रंगीन लाइट से जगमग होंगे। नगर निगम सभी खंभों पर रोप लाइट लगायेगा। रांची नगर निगम प्रोक्योरमेंट कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एजेंसी को जल्द से जल्द पूरे शहर को कवर करने को कहा गया है, जिससे कि जी-20 से पहले शहर बाहर से आने वाले डेलीगेट्स के स्वागत के लिए तैयार होगा।

जिला प्रशासन की टीम नगर निगम के को-ऑर्डिनेशन के साथ एक टीम का भी गठन किया गया है, जो शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का कार्य कर रही है। वहीं अतिथियों के आने और जाने तक ट्रैफिक व्यवस्था सुगम हो इसे लेकर हर बिंदु पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। जी-20 की बैठक को लेकर रांची उपायुक्त ने भी विशेष दिशा निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने निगम को स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया है।

रांची मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारी को लेकर कहा कि इस सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से सात टीम बनायी गयी हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। मेयर ने कहा कि दो और तीन मार्च को रांची में जी 20 के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। 19 देश और यूरोपीय संघ के 540 डेलिगेट्स उसमें शामिल होंगे, जो रांची में होने वाली बैठकों में मौजूद रहेंगे।

आशा लकड़ा ने बताया कि शहर में रंग रोगन के साथ जिन क्षेत्रों में जी 20 से आये प्रतिनिधियों का भ्रमण होगा, उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए उन इलाकों से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसके लिये जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम किये जा रहे हैं। इसके अलावा उन इलाकों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को नगर निगम ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें जी-20 की बैठक को लेकर और भी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये जायेंगे। कर्मचारियों को फिलहाल बता दिया गया है कि किन किन क्षेत्रों से प्रतिनिधि गुजरेंगे उन क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग और सड़क की रिपेयरिंग का कार्य का काम तेजी से हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse