रांची। झारखंड में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। 24 अक्टूबर को राज्य में हुए 34,652 लोगों के सैंपल टेस्ट में से 35 में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। वहीं अलग अलग जिलों के 13 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 202 से बढ़कर 224 हो गयी है। किस जिले में मिले कितने नए कोरोना संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य में रविवार को जो 35 नए संक्रमित मिले हैं, उनमें 25 रांची में, धनबाद में 02, जमशेदपुर में 03, जामताड़ा में 04 और हजारीबाग में 01 केस मिले हैं। जबकि रांची में 09 और जमशेदपुर में 04 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 3 लाख 48 हजार 627 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 43 हजार 268 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं और 5135 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। किस जिले में कितने एक्टिव केस : राज्य में जिन जिलों में अभी एक्टिव केस हैं, उसमें बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, रांची, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। बोकारो में 08, चतरा में 03, देवघर में 01, धनबाद में 11, जमशेदपुर में 19, गुमला में 05, हजारीबाग में 04, जामताड़ा में 08, लोहरदगा में 02, पाकुड में 01, रामगढ़ में 12, रांची में 145 सरायकेला में 03 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 एक्टिव केस हैंं। इन जिलों में अभी एक भी एक्टिव केस नहीं : कोरोना के बढ़ते मामले के बीच भी 24 अक्टूबर को कई ऐसे जिले रहे जहां एक भी कोरोना के एक्टिव केस अभी नहीं है। ये जिले हैं दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पलामू, साहिबगंज और सिमडेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse