टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र के दिग्वार पंचायत के ग्राम रहमदग्गा में विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला शुभा देवी पति जगलाल सिंह ने दारू थाना में रविवार को आवेदन देकर आरोपी राहमदग्गा निवासी धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ करवाई करने का आग्रह किया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। आरोपी युवक शादीसुदा है और अक्सर उसे गलत नियत से परेशान करते रहता है। इस बार युवक ने उसे अकेला पाकर उसके घर मे घुस गया और छेड़खानी करने लगा जिसमे उसके कपड़े भी फट गए। अपने मकसद में सफल ना होते देख महिला के साथ उसने मारपीट भी की।
इस मामले में आरोपी युवक और उसके परिवार का कहना है कि छेड़खानी की बात सरासर गलत है। महिला के बारी में उसका बकरी घुस गया था जिसके बाद थोड़ी आपसी तकरार हुई थी। महिला का आरोप पूरी तरह झूठा है। इस बारे में थाना प्रभारी अमित कुमार ने जांच के बाद करवाई की बात कही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse