रामगढ़ : जांच के दौरान कार से 6 लाख रुपये बरामद

 

  • रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिले में 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पुलिस को हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, उपचुनाव से पहले ही शनिवार रात एक कार से बिना लेखा-जोखा की छह लाख रुपये नकदी बरामद की गई है।  

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि शनिवार देर रात्रि रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुटुपालू घाटी में जांच के दौरान एक कार से यह नकदी बरामद की गई। यह कार रांची के लापुंग से रामगढ़ जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार में बैठे लोग नकदी का कोई हिसाब-किताब नहीं दे सके, उन्होंने बस इतना दावा किया उनकी कुछ मशीनें खरीदने की योजना थी। उन्होंने कहा कि लिहाजा इस राशि को बरामद कर मामले की जांच की जा रही है।  

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ के उपायुक्त ने उपविकास आयुक्त नगेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है। उपचुनाव को देखते हुए रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर नकदी, हथियारों आदि की जांच के लिए आधा दर्जन नाके लगाये गये हैं। बता दें कि रामगढ़ में 27 फरवरी को मतदान होने हैं और फिलहाल यहां पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है जो सात फरवरी को पूरी हो जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse