टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला लोहरदगा की पूर्व घोषित बैठक का कार्यक्रम आज दिनांक 6 फरवरी 2023 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय लोहरदगा में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला को-आर्डिनेटर संदीप कुमार सह जिला परिषद सदस्य किस्को ने किया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर छोटानगपुर प्रमंडल में पड़ने वाले सभी जिला के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद कैसर इकबाल खान उपस्थित थे। बैठक में लोहरदगा जिला के प्रखंड के नवनियुक्त प्रभारी और प्रखंड, नगर और पंचायत को-आर्डिनेटर ने भाग लिया। आज की बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पदाधिकारी चुने गये हैं। जिनमें-
इनके चयन के समय पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जाहिद अंसारी पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह खेरवार, वर्तमान जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी और पेसरार प्रखंड के प्रभारी अनमोल तिर्की जी मौजूद थे।
इनके बैठक में चयन के समय पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनमोल तिर्की जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार प्रखंड प्रभारी जाहिद अंसारी मौजूद थे। मौके पर कैरो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार एक्का पूर्व मुखिया, कुरू प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद थे। सभा की समाप्ति लोहरदगा नगर अध्यक्ष अंसार अहमद ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse