करवा चौथ : जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

 

एबीएन डेस्क। देश के कई हिस्सों में आज यानी 24 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि यानि आज सुहागिनों ने सूर्योदय के साथ करवा चौथ के व्रत की शुरुआत की है। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ये व्रत पूरा होता है। इसलिए चांद निकलने का व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस साल चांद का दीदार पिछले साल की अपेक्षा थोड़ा जल्दी होगा। इस वर्ष करवा चौथ पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। वहीं करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 11 मिनट है, लेकिन अलग-अलग स्थानों के हिसाब से चंद्रोदय का समय भी भिन्न है। कुछ शहर में इसका दीदार पहले हो जाता है, तो कहीं पर ये थोड़ा वक्त लेता है।देखिए आपके शहर में चंद्रमा कितने बजे निकलेगा : दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट, मुंबई 08 बजकर 47 मिनट, बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट, लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट, आगरा : 08 बजकर 07 मिनट, अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट, मेरठ 08 बजकर 05 मिनट, नोएडा 08 बजकर 07 मिनट, गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट, मथुरा 08 बजकर 08 मिनट, सहारनपुर 08 बजकर 03 मिनट, बरेली: 07 बजकर 59 मिनट, रामपुर : 8 बजे, फर्रुखाबाद: 08 बजकर 1 मिनट, इटावा : 8 बजकर 05 मिनट, जौनपुर : 07 बजकर 52 मिनट, कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट, जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट, देहरादून: 8 बजे, पटना: 07 बजकर 42 मिनट।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse