टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र इसी महीने 27 फरवरी से शुरू होने वाला है। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में लाया जाएगा। बजट सत्र के दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। वहीं, राज्य का अपना बजट 3 मार्च को पेश किया जायेगा।
9 फरवरी को होने वाली है झारखंड कैबिनेट की बैठक : जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को फिर से लाया जा सकता है। वहीं, झारखंड कैबिनेट की बैठक 9 फरवरी को होने वाली है। उम्मीद है कि इसी कैबिनेट में विधानसभा का बजट सत्र आहूत करने का निर्णय राज्य सरकार ले सकती है।
बजट सत्र के आयोजन को लेकर राज्यपाल ने दी मंजूरी : बता दें कि 27 फरवरी से बजट सत्र के आयोजन को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अपनी मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्यपाल ने 2 विधेयकों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें झारखण्ड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2022 और झारखण्ड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक, 2022 है। झारखण्ड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2022 के द्वारा अब राज्य की आकस्मिक निधि से निकासी की राशि 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपए तक की कर दी गई है।
जानें बजट सत्र का हर दिन का कार्यक्रम
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse