गर्व की बात... रांची के जगदीश की तस्वीर को आॅस्ट्रेलिया में मिला प्रथम स्थान

 

  • देश-विदेश के लोगों ने कहा- शानदार कलाकारी... 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आस्ट्रेलिया आधारित फोटोग्राफी ग्रुप पिक्सल इंड्यूज : वीकली चैलेंज में रांची के जगदीश सिंह की तस्वीर को प्रथम स्थान मिला है। सभी ने उनकी कलाकृति की खुले दिल से सराहना की। 

ज्ञात हो कि इस चैलेंज में हर सप्ताह एक थीम दी जाती है जिसमें 2 तस्वीरों को फेसबुक के ग्रुप पिक्सल इंड्यूज :  वीकली चैलेंज में पोस्ट करना होता है। विश्व के कई देशों के फोटोग्राफर इसमें भाग लेते हैं। सप्ताह के बाद विजेता की घोषणा की जाती है। जगदीश को जिस तस्वीर पर प्रथम स्थान मिला, उसकी  थीम थी पिक्चर देट टेल्स स्टोरी यानी तस्वीर जो कहानी बयां करती है। 

प्रथम स्थान के साथ ही जगदीश को अगले सप्ताह की थीम को होस्ट करने एवं जज करने का भी मौका दिया गया। इसके पहले भी जगदीश की तस्वीर फोटोग्राफिक सोसाइटी अमेरिका मे प्रदर्शित की गई थी। वे अमेरिका आधारित पिक्चर सोशल डेली फोटो शेयरिंग एंड चैटर फोरम मे मॉडरेटर के पद पर कई वर्षों तक रह चुके हैं और साथ ही साथ वे फाइन आर्ट अमेरिका के मेंबर भी हैं। 

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर जगदीश सिंह कई वर्षों से फोटोग्राफी एवं फोटो पत्रकारिता कर रहे हैं फिलवक्त कैलिफोर्निया आधारित फोटोग्राफी वेबसाइट व्यू बग  में क्यूरेटर के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं और कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी संस्थानों से जुड़े हुए हैं। वे इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक सोसायटी के एसोसिएट लाइफ मेंबर भी हैं।

बताते चलें कि इसके साथ ही वे लेंस आई नामक न्यूज पोर्टल के फाउंडर मेंबर है।  उन्होंने पत्रकारिता और मास कॉम एवं योगिक साइंस में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse