टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के इस काल में बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 9 टीमों ने अपनी टीमों का पंजीयन कराया है।
इस तरह की प्रतियोगिता लालपुर सेंटर के तत्वावधान में प्रथम बार आयोजन पर बोलते हुए आयोजन समिति के संयोजक डॉ संदीप नाथ सहदेव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बीआइटी लालपुर सेंटर की निदेशक डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य दिनांक 6 फरवरी को प्रात: 9 बजे करेगी मैच प्रतियोगिता का फाइनल दिनांक 8 फरवरी को होगी।
इस प्रतियोगिता को वॉलीबॉल के राष्ट्रीय रेफरी श्री निशि कांत पाठक जी के देखरेख में कराया जाएगा। इस तरह के आयोजन से प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है प्रतियोगिता बीआइटी लालपुर सेंटर के प्रांगण के मैदान में दिनांक 6, 7 और 8 फरवरी तक चलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse