सीबीआई ने करायी एचसीएल के सीएमडी समेत अन्य अफसरों पर प्राथमिकी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सुरदा माइंस लीज मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी केडी दीवान और निदेशक अभिजीत घोष के खिलाफ सीबीआई रांची ने एफआईआर दर्ज की है। बिना टेंडर काम करवाने की वजह से एचसीएल को 36.19 करोड़ का नुकसान हुआ था।

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में सुरदा माइंस के लीज आवंटन से जुड़ा हुआ है। सीबीआई के एफआईआर में जिक्र है कि सुरदा माइंस के ऑपरेशन के लिए आईआरएल को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। साल 2007 से साल 2014 तक के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट आवंटित किया गया था। लेकिन बाद में एचसीएल के अफसरों ने बगैर टेंडर निकाले ही कंपनी का काम जारी रखने दिया। जिसकी वजह से भारत सरकार और एचसीएल को तकरीबन 36.19 करोड़ के नुकसान हुआ। इस दौरान आईआरएल को अलग अलग समय एचसीएल ने गलत भुगतान की बात भी सामने आयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse