टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। झुमरी तिलैया नगर परिषद स्थित कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को टैक्स निर्धारण से संबंधित एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ईओ विनीत कुमार ने की। बैठक में होटल संचालकों, मैरिज हॉल संचालकों और धर्मशाला संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों का निबंधन कराने को निर्णय लिया गया। इसके लिए 40 लोगों को नोटिस भेजा गया है।
शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई है, अन्यथा नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही गयी। ईओ विनीत कुमार ने बताया कि होटल अप्सरा, होटल अशोका, होटल एक्सीलेंट, होटल ग्रैंड सूर्या, होटल ग्रैंड व्यू, होटल हंस, होटल जानकी, होटल खालसा, होटल कृष्णा, होटल मॉडर्न रेसिडेंसी, होटल एमआर, होटल नमस्कार, होटल ओमकार, होटल पीजी, होटल प्लाजा, होटल प्रकाश, होटल रामेश्वरम, होटल सागर, होटल शीतल छाया, होटल सुदामा, होटल सुंदर, होटल सूर्या, होटल तारा टावर, होटल यादव, ममता रेस्ट हाउस, होटल सेंटर स्क्वायर, अजंता रेस्ट हाउस, छाबड़ा लॉज, अग्रसेन भवन, चोआ राम मोदी सेवा सदन, दिगंबर जैन धर्मशाला, झारखंड बंगाली एसोसिएशन सचिव कोडरमा शाखा, महेश्वरी धर्मशाला, मोदी धर्मशाला, माहुरी धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, रानी सती सेवा समिति के नाम नोटिस जारी किया गया है।
सबके लिए वार्षिक शुल्क का अलग रेट निर्धारित किया गया है। निर्धारित रेट के साथ संचालकों को नोटिस भेजा गया है, और शीघ्र ही वार्षिक शुल्क जमा करने की बात कही गयी है। बैठक में सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीया, सतीश कुमार, प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, अकाउंट ऑफिसर पीयूष तिवारी, टैक्स कलेक्टर सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse