टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सत्ता में रहकर भी लालू प्रसाद की पार्टी राजद खुश नहीं है। तेजस्वी यादव लगातार सत्ता की जगह झारखंड में संगठन विस्तार पर जोर देते रहे हैं। बिहार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 12 फरवरी को रांची दौरे पर आ रहे हैं। तेजस्वी के रांची दौरे से पहले शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई।
प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तेजस्वी यादव के रांची आगमन का एजेंडा तय किया गया। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन कर प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि 1 फरवरी को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद झारखंड के नेताओं के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में झारखंड में राजद संगठन की स्थिति, अपनी ताकत और कमजोरी तथा राज्य की समस्याओं पर चर्चा हुई थी। इसके बाद तेजस्वी यादव ने खुद रांची आने की बात कही थी।
अब 12 फरवरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रांची आ रहे हैं। जयप्रकाश यादव ने कहा कि संयुक्त बिहार के समय में भी झारखंड में हमारा मजबूत जनाधार रहा है और आज भी है। उसी जनाधार को समेटना है। झारखंड राजद प्रभारी ने कहा कि इसी जनाधार को समेटने के लिए स्वस्थ होकर लालू प्रसाद भी झारखंड आयेंगे।
तेजस्वी यादव भी झारखंड आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सवालों का जवाब देना जरूरी है, अभी हमारा पूरा ध्यान तेजस्वी यादव के झारखंड आगमन और संगठन विस्तार पर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse