रांची : जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में जुटा नगर निगम

 

  • 20 देशों के करीब 540 प्रतिनिधि होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी को देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ नगर निगम एवं जिला प्रशासन की तरफ से भी विशेष तैयारी की जा रही है। 

जी-20 शिखर सम्मेलन रांची में भी 2 दिनों तक आयोजित किया जायेगा। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक यानी 1 साल के लिए जी-20 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा हैं। वहीं करीब 200 से अधिक बैठक की जा रही है। जिसमें दो बैठक रांची में होगी।

दुनिया के विकासशील और विकसित देशों के संगठन जी-20 की बैठक 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च 2023 को रांची में होनी है। बैठक के लिए दरभंगा हाउस स्थित कोल इंडिया के कांफ्रेंस हॉल को चुना गया है। बैठक में जी-20 देशों के करीब 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

रांची में पहली बार आयोजन : झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी को देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ नगर निगम एवं जिला प्रशासन की तरफ से भी विशेष तैयारी की जा रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन रांची में भी 2 दिनों तक आयोजित किया जायेगा। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक यानी 1 साल के लिए जी-20 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा हैं। वही करीब 200 से अधिक बैठक की जा रही है। जिसमें दो बैठक रांची में होगी।

पतरातू घूमने आयेंगे 20 देशों के डेलिगेट्स, केंद्रीय टीम तैयारियों का जायजा लेने पहुंची रिजॉर्ट : तैयारी को लेकर रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिली है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। जी-20 शिखर सम्मेलन का हिस्सा झारखंड भी बन रहा है, यह झारखंड वासियों के लिए और भी ज्यादा गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से आज भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। वहीं रांची में होने वाली बैठकों को लेकर

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उप नगर आयुक्त जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी को लेकर नगर विकास विभाग एवं मुख्य सचिव के द्वारा बनाई गई कमेटी में नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में जितने भी कार्य होने हैं उसको लेकर जानकारी ली जा रही है।

वहीं उन्होंने बताया कि रांची के सुंदरीकरण को भी लेकर काम किया जाना है, क्योंकि जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि और डेलीगेट्स जहां भी रुकेंगे, उस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और जिन-जिन क्षेत्रों में उनका भ्रमण होगा उन क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण को लेकर रांची नगर निगम लगातार काम कर रहा है ताकि देश और राज्य का सम्मान बना रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse