टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को प्रखंड के सलैया कांशीटांड़ में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एतवा मुंडा के द्वारा अपने निजी लाभ हेतु विद्यालय भवन में बकरी पालन कर रोजगार चलाये जाने और विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं किये जाने का मामला को लेकर मामला उच्च अधिकारियों तक जा पहुंचा है।
इस संदर्भ में किस्को प्रखंड की प्रमुख सुचित्रा भगत उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अपरूपा पॉल चौधरी के समक्ष लिखित आवेदन देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक एतवा मुंडा पर जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाने की मांग रखी है। इधर प्रमुख सुचित्रा भगत के द्वारा डीसी डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अपरूपा पॉल चौधरी के समक्ष दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि किस्को प्रखंड क्षेत्र के पाखर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलैया कांशीटांड़ में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक एतवा मुंडा सरकारी स्कूल के भवन में दर्जनों बकरी पालन कर निजी लाभ ले रहे हैं।
विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं करते हुए विद्यालय को निजी उपयोग किया जा रहा है। प्रमुख सुचित्रा भगत द्वारा दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि विद्यालय का विगत मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों से झाड़ू लगवाया जा रहा था। साथ ही प्रमुख के सवालों पर जवाब स्वरूप प्रधानाध्यापक एतवा मुंडा ने कहा कि मुझे किसी से कोई डर एवं फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि मैं प्रति माह सीआरपी और बीआरपी को पैसे देता हूं इसलिए मुझे किसी के निरीक्षण से किसी प्रकार का नुकसान होने वाला नहीं है जो होगा देख लेंगे।
इधर इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रमुख सुचित्रा भगत को आश्वस्त कराते हुए कहा कि मामला काफी गंभीर है। इस मामले को गंभीरतापूर्वक जांच कर निश्चित रूप से दोषी शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse