टीम एबीएन, लोहरदगा। बलदेव साहू महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 10-11 फरवरी को होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय में एक बैठक रखी गई जिसमें सभी शिक्षकों ने एकमत से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रोफेसर आनंद मांझी की सक्रियता के कारण वर्षों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता नहीं होने के बावजूद इसे भव्य ढंग से कराने को ले महीनों से महाविद्यालय में बैनर पोस्टर लगाकर छात्रों के बीच कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साहवर्धन का काम जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार प्रसाद गुप्ता के सफल नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है जिसमें अलग-अलग कमेटियों का निर्माण किया गया और इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को दी गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन 10 फरवरी को 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर के क्रीड़ा मैदान में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू करेंगे। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा है की विद्यार्थियों को खेल से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा जिसकी पहली कड़ी महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से शुरू की जा रही है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एथलेटिक्स की सभी प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर की दौड़, रिले रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट आदि इवेंट को शामिल किया गया है।
विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। वैसे छात्र छात्राएं जो प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे खेल प्रभारी से मिलकर अपना इंट्री करा सकते हैं। बैठक में डॉ शशि गुप्ता, प्रोफेसर नईम खान, डॉक्टर नीता सहाय, डॉ सुमन कुजुर, प्रोफेसर मनीष मिश्रा, प्रोफेसर अर्जुन लकड़ा, प्रोफेसर रोशन कुजुर, लाल अजय नाथ शहदेव, प्रोफेसर बूटन माली, प्रोफेसर आशीष पन्ना, प्रोफेसर सोमरीन सोरेन, प्रोफेसर पुष्पा सुरेश प्रसाद, रत्नेश प्रकाश, कुमार नीरव प्रकाश सिंह, जय किशोर प्रसाद, अशोक उरांव, अमरदीप राम सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse