एबीएन सेंट्रल डेस्क। इसरो की नेशनल सेंसिंग रिपोर्ट के मुताबिक दस साल के अंदर भारत मे नाइट टाइम लाइट्स में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका श्रेय जानकार मोदी सरकार की सौभाग्य और उज्ज्वला जैसी कुछ योजनाओं को दे रहे हैं। इसरो की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत मे नाइट टाइम लाइट्स में 43 % की बढोत्तरी हुई है।
इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट इस बात की तस्दीक करती है कि किस तरह से भारत में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। नाइट टाइम लाइट रिमोट सेंसिंग ये दिखाता है कि नाइट टाइम एक्टिविटी में कितना प्रोग्रेस हुआ है। ये देश के विकास की तरफ इशारा करते हैं।
इस विषय पर नेशनल साइंस सेंटर के डायरेक्टर एन रामदास अय्यर ने बताया कि अगर नाइट टाइम लाइट में बढ़ोतरी हुई है तो इसका मतलब देश मे विकास हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे यह भी बताया जा सकता है कि भारत में राजमार्ग और इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ा है। शहरीकरण बढ़ा है। ग्रामीण इलाको में भी डेवलपमेंट हुआ है।
मोदी सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे ग्रामीण भारत जगमग हो रहा है। सौभाग्य योजना के तहत 2021 तक 2.8 करोड़ घरों का विद्युतीकरण हुआ। जबकि भारत में कुल राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 2014-15 में 97,830 किमी थी, मौजूदा समय में ये लगभग 1.45 लाख किमी है। इसके कारण भी देश में बड़े पैमाने पर नाईट टाइम लाइट में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse