एबीएन सेंट्रल डेस्क। युवाओं को सशक्त बनाने और अमृत पीढ़ी के सपने को साकार करने में मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विशेष ध्यान रखा है। विभिन्न उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवा शक्ति को तैयार करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) प्रोत्साहन योजना के तहत 47 लाख युवाओं को वित्तीय मदद प्रदान करते हुए दक्ष बनाया जायेगा।
रोजगार के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अवसर के लिए युवाओं को कौशल प्रदान करने के मकसद से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू की जायेगी। साथ ही, देशभर में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे व्यवसायों और उद्योग में विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा और आने वाले समय में युवाओं के लिए और अधिक नौकरियां पैदा होंगी। कौशल विकास योजना में मौजूदा आवश्यकताओं को देखते हुए कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, मेकाट्रॉनिक्स, आईओटी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन जैसे विषय शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse