टीम एबीएन, रांची। आम बजट पर महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जन विरोधी, गरीब विरोधी है। हमेशा की तरह इस बार भी मोदी सरकार ने अमीरों के लिए बजट बनाया।
आम बजट पूरी तरह गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी है। सरकार ने फिर इस बार गरीब, मजदूर और किसानों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। इस बजट में देश के 80% आबादी की उपेक्षा की गई है। बजट में कर्ज लेने वाले मध्य वर्ग को आयकर कोई बड़ी राहत नहीं दी गई। सरकार के इस बजट में बडे सुधार नदारद दिखाई दे रहे हैं
बजट के नाम पर एक बार फिर इस सरकार ने देश को जुमला परोसा है। इस सरकार के पास महंगाई को रोकने के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। हर साल २ करोड़ नौकरी देने वादा करने वाले इस सरकार के पास रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। क्या हुआ सरकारी भर्ती का, इस बजट में कुछ नहीं है।
बीजेपी का ये बजट पूरी तरह से अवसरवादी, जनविरोधी और गरीब विरोधी है। यह केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा जो देश को लूटने में लगे हैं जिनके लिए मोदी सरकार काम करती है।
इस सरकार को गरीबों से कोई सरकार नहीं है सोनीं आँकड़ों से ही पता चलता है। मनरेगा का बजट 73000 करोड़ से घटकर 60,000 करोड़ कर दिया गया है, जबकि देश के एक बड़ी आबादी इस पर ही टिकी है।
मोदी सरकार को आज भी किसानों से कोई लेना देना नहीं है, सरकार ने इस बजट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना : 12954 करोड़ से घटकर 10787 करोड़ कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा मिशन : 39553 करोड़ से घटकर 38953 करोड़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन : 37160 करोड़ से घटकर 36785 करोड़ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाझ्र10000 करोड़ का बजट घटकर 3365 करोड़ कर दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse