आज 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन के एक बयान के अनुसार, संबोधन शाम सात बजे से ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जायेगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जायेगा। 

वहीं, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि जबकि केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि होंगे। भारत का चुनाव आयोग हर साल अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 का विषय मतदान बेमिसाल, वोट जरूर डालेंगे हम है। यह युवा मतदाताओं को समर्पित है। इसका मकसद राजनीति और चुनाव प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना है।

11वें मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय पुरस्कार भी वितरित करेंगी। इसमें राज्यों से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव अधिकारी और कर्मचारी 2022 में हुए चुनावों के दौरान अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किए जायेंगे। इसके अलावा आईटी पहलों, सुरक्षा एवं चुनाव प्रबंधन, चुनाव की पहुंच सब तक, मीडिया घरानों, विभिन्न हितधारकों, आयोग के आइकॉन, मंत्रालयों और मतदाता भागीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करने वालों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse