तीसरा वनडे : 90 रन से हरा भारत ने किया न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप

 

  • तीन मैच की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। युजवेन्द्र चहल की गेंद पर विराट कोहली ने सेंटनर का कैच पकड़कर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त की। सैंटनर ने 29 गेंद में 34 रन बनाए। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी को रांची में होगी।

मैच में क्या हुआ 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाये। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेली। हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। हेनरी निकोलस और सेंटनर ने कोशिश की, लेकिन दोनों अर्धशतक भी नहीं लगा सके। अंत में भारत ने यह मैच 90 रन से जीत लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse