टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। प्रेरणा शाखा और श्री कोडरमा गोशाला समिति ने मारवाड़ी युवा मंच की इकाई से मंगलवार को रोड सेफ्टी के लिए 70 गौ माताओं को रेडियम बेल्ट पहनाया। इस रेडियम बेल्ट को पहनाने का हमारा मुख्य उद्देश्य है कि रात्रि में वाहनों की चपेट में गौ माता आ जाती है और दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। हमें इसे रोक पाए साथ ही रात्रि में वाहन चला रहे और वाहन में बैठे लोग भी गौमाता को नहीं देख पाते हैं और खुद भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
हम इस पर भी अंकुश लगा पाए मारवाडी युवा मंच की ईकाई प्रेरणा शाखा और गौशाला समिति इसके माध्यम से यह संदेश देना की शुरूआत की है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव नेहा हिसारिया ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं को रोकन एवं रोड सेफटी के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि वाहन चालक गायों को बचाने के साथ-साथ अपने भी सुरक्षित रहे और मवेशियों को भी बचा सके।
यह अभियान चंदवारा से लेकर कोडरमा घाटी तक चलाया जायेगा। पहले दिन झुमरी तिलैया के झंडा चौक, ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड, अड्डी बंगला और बाईपास रोड में चलाया गया। दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में हमारा सहयोग ग्रिजली बीएड कॉलेज के छात्र उमेश कुमार जितेंद्र कुमार सोनू कुमार रोहित कुमार साथ ही गौशाला समिति के सह सचिव अरुण मोदी संजय अग्रवाल रोड सेफ्टी से हिमांशु कुमार का बहुत सहयोग मिला। मौके पर प्रेरणा शाखा की कोषाध्यक्ष ममता बंसल, श्वेता गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, प्रीति गुटगुटिया, उषा शर्मा, नेहा जैन, ज्योति अग्रवाल, ग्रिजली के निदेशक अविनाश सेठ के अलावा प्रदीप हिसारिया, सज्जन शर्मा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse