कैलिफोर्निया-आइओवा में गोलीबारी से नौ की मौत

 

  • दो दिन में दो बड़ी घटनाएं, आम लोग फिर बने निशाना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो दिन के अंदर ही गोलीबारी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बताया गया है कि यहां हाफ मून बे इलाके में स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम शूटिंग की घटना हुई। इसमें सात लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा आइओवा राज्य में भी एक शूटिंग की घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे इलाके में हुई घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गोलीबारी की घटना सोमवार दोपहर डेस मोइनेस आयोवा चार्टर स्कूल में हुई। गोलीबारी में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए  थे, एक का उपचार किया जा रहा है। गोली लगने से घायल तीसरा व्यक्ति स्कूल का शिक्षक है जिसकी सर्जरी की गई है। हालांकि, अभी तक मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने गोली मारने वाले आरोपियों के नाम जारी नहीं किये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse