जीडी स्कूल फ्रेंडस कॉलोनी रांची में विज्ञान प्रदर्शनी सह वार्षिक कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के रांची स्थित जीडी स्कूल फ्रेंडस कॉलोनी रांची में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक  प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर आधुनिक खेती, पर्यावरण की चिंता, सौर्य चक्र से संबंधित जानकारी, जल का चक्र सहित अनेक प्रदर्शनी को सराहा गया। इन प्रदर्शनी का अवलोकर स्कूल एरा के संपादक वृजमोहन ओझा, प्राचार्य राहुल पाण्डेय और मोटिवेटर काउंसल सह वरिष्ठ पत्रकार एनके मुरलीधर ने किया। 

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री मुरलीधर ने कहा कि आज देश को इसी प्रकार की बुद्धिमता की आवश्यकता है। बच्चों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है उससे उनकी प्रतिभा का पता चलता है। आने वाले समय में इसी प्रतिभा से देश विश्व में सर्वोत्तम देश बनेगा। उन्होंने कहा कि आज जय विज्ञान से आगे बढ़कर जय अनुसंधान का समय आ गया है और भारत में एक लाख से अधिक स्टार्ट अप आरंभ हो चुके हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्राचार्य राहुल पाण्डेय ने कहा कि स्कूल का विकास निरंतर हो रहा है और स्कूल के युवा राष्ट्रीय स्तर पर सफल भी हो रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse