दारू : कायस्थों ने मनायी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू स्थित पुराना दुर्गा मंडप में कायस्थों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी। सर्वप्रथम कायस्थ के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई। इसके पश्चात सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बच्चो के लिए क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं महिलाओं के लिए कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें क्विज प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान सिन्हा, द्वितीय अदिति आर्य, तृतीय रिद्धि रमन, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम खुशी सिन्हा, द्वितीय रितिका रागिनी, तृतीय मुस्कान सिन्हा एवं कुर्सी रेस में प्रथम मंजू सहाय, द्वितीय स्वीटी सिन्हा व तृतीय पुष्पांजलि बक्शी ने प्राप्त किया।

मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, जिला महामंत्री अनिल कुमार लाल, कोषाध्यक्ष देवेश विहारी शरण, संरक्षक मंडल सदस्य वीरेंद्र प्रसाद शामिल हुए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दारू के अध्यक्ष बजरंग कुमार सहाय, उपाध्यक्ष मनोज बक्शी व सुमन सिन्हा संगठन सचिव भैया संतोष सिन्हा, कोषाध्यक्ष रौशन सिन्हा, महामंत्री भैया सुमित के साथ भैया कृपानंद, भैया अनुग्रह नारायण, प्रधान युगल किशोर, प्रधान रंजीत सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, मुकेश सिन्हा, अंकित अनुराग, विकाश कश्यप, भैया बसंत, अजित सिन्हा, रंजीत सिन्हा, सुधीर सिन्हा, भैया निशांत, भैया शिशिर, उषा सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, मंजू सहाय, रंजू बाला, एकता सिन्हा, पूजा सिन्हा, पुष्पांजली बक्शी, आरती सिन्हा, रश्मि सिन्हा, रितिका रागिनी, शालिनी सिन्हा, रीता सिन्हा, बेबी सिन्हा, अल्पना सिन्हा, निधि सिन्हा, रतन सिन्हा, रेणु सिन्हा सहित कई चित्रांश मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse